चूरू में भव्य कलश यात्रा संग भागवत कथा शुरू:बाल संत भोले बाबा बोले- कथा सुनने से पुण्य और शांति मिलती है
चूरू में भव्य कलश यात्रा संग भागवत कथा शुरू:बाल संत भोले बाबा बोले- कथा सुनने से पुण्य और शांति मिलती है
चूरू : चूरू के श्रीराम मंदिर में रविवार को सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा में शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां खास रहीं। श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। भास्कर शर्मा ने बताया कि बाल संत भोले बाबा, यजमान गोविंद राम शर्मा और मंजू शर्मा ने श्रीगोपालजी मंदिर से शोभायात्रा रवाना की।
शोभायात्रा गढ़ स्थित श्रीगोपालजी मंदिर से गढ़ चौराहा होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। रास्ते में व्यापारियों और आम लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। ममता शर्मा, डॉ. रजनीकांत, उमेश शर्मा, प्रेरणा शर्मा, कनिष्क शर्मा ने कथावाचक का स्वागत किया।
बाल संत भोले बाबा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पुण्य मिलता है। हर व्यक्ति को श्रद्धा से कथा सुननी चाहिए। भक्ति से मन को शांति और संतुष्टि मिलती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444440


