[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, थोई में शोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, थोई में शोक

स्टेट हाईवे-13 पर लांबा की ढाणी के पास हुआ हादसा, वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : थोई थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-13 पर अजीतगढ़ रोड स्थित लांबा की ढाणी के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिंडाला थोई निवासी महेंद्र सामोता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे थोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही थोई थानाधिकारी नेकीराम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक का शव थोई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles