मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:खेत का काम कर बाइक लेकर निकला, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:खेत का काम कर बाइक लेकर निकला, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के डेरावाली और कंचनपुर के बीच डीएफसी ट्रैक पर रविवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। हेड कांस्टेबल शिवलाल ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र लील पुत्र कैलाश चंद लील निवासी लीलों की ढाणी, तन कोटड़ी (सिमारला) के रूप में हुई है। घटनास्थल उसके घर से करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया।
खेत का काम कर बाइक लेकर निकला था
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र खेतीबाड़ी करता था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। रविवार सुबह खेत का काम करने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को हादसे की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में शोक छा गया।
चार साल पहले हुई थी शादी, दो साल का बेटा
सुरेंद्र विवाहित था। उसकी करीब 4 साल पहले शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2444436


