लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर में 90 मरीजों की जांच:20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने, लेंस प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा
लक्ष्मणगढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर में 90 मरीजों की जांच:20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने, लेंस प्रत्यारोपण के लिए जयपुर भेजा
लक्ष्मणगढ़ : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, लक्ष्मणगढ़ एवं शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को छठे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 90 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर भेजा गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित मरीजों के ऑपरेशन के साथ आने-जाने, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जा रही है। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
जरूरतमंदों को समय पर उपचार
ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा एवं संरक्षक सुभाष जोशी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अस्पताल के सहयोग से नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों से नियमित नेत्र जांच करवाने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन में दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, नासिर तगाला, सुनील कुमार, जयपाल प्रजापत, सांवरमल जांगिड़ सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सहित पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बागड़ी, ट्रस्ट संरक्षक रामनिवास शर्मा, सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, गिरधारी लाल जाजोदिया, प्रकाश पासोरिया तथा शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉ. आफताब एवं राकेश उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2444432


