ट्यूबवेल की केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
ट्यूबवेल की केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने लिसाड़िया गांव में ट्यूबवेल और चारा काटने की मशीन की बिजली की केबल चोरी करने के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की केबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।
ट्यूबवेल और चारा काटने की मशीन की केबल चुरा ले गए थे चोर
थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि लिसाड़िया निवासी सागर शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा ने 5 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि 2 अक्टूबर की रात उनके खेत से ट्यूबवेल और चारा काटने की मशीन की बिजली की केबल अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच और तकनीकी जानकारी के आधार पर संदिग्ध बाइक और आरोपी की पहचान हुई।
इसके बाद रमेश (30) निवासी भूरी डूंगरी न्यौराणा, थाना पाटन, जिला सीकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444401

