हवन-यज्ञ से होता है वातावरण का शुद्धिकरण: संत लोकेशानंद महाराज
हवन-यज्ञ से होता है वातावरण का शुद्धिकरण: संत लोकेशानंद महाराज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती गांव चूड़ी अजीतगढ़ स्थित श्री ठेलाणा धाम बालाजी मंदिर गौ सेवा आश्रम में आयोजित नवदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति महायज्ञ के साथ समापन हुआ। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने सपत्नीक आहुतियां देकर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।
कथा व्यास अवधूत संत लोकेशानंद महाराज ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण का शुद्धिकरण होता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आश्रम में गौ माता की पवित्र चरण रज के बीच यज्ञ करना विशेष महत्व रखता है। यज्ञ में दी गई आहुतियों से देवताओं के साथ कुल के पितरों की प्रसन्नता की मान्यता है।
महायज्ञ में पोथी यजमान ओमप्रकाश शर्मा, परीक्षित यजमान डॉ. सुशील शर्मा, एसआई गोपाल सिंह शेखावत, मुरारीलाल सिंघानिया, पंडित गिरधारीलाल जाटवाला एवं मोहनलाल पांडे सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सपत्नीक आहुतियां दीं।
इस अवसर पर सेठ विमल सर्राफ, भामाशाह पवन कुमार चोटिया, पीयूष नेमानी, डॉ. सुशील शर्मा, सेठ रमेश गाड़ोदिया एवं ताराचंद प्रजापति के आर्थिक सहयोग से गौवंश को देशी घी से निर्मित मीठा दलिया खिलाया गया। श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष पं. अनिल मुरारी शर्मा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444387

