[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 44 में विकास कार्यों का शुभारंभ, पाइपलाइन और इंटरलॉकिंग टाइल्स से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वार्ड 44 में विकास कार्यों का शुभारंभ, पाइपलाइन और इंटरलॉकिंग टाइल्स से मिलेगी राहत

वार्ड 44 में विकास कार्यों का शुभारंभ, पाइपलाइन और इंटरलॉकिंग टाइल्स से मिलेगी राहत

सीकर : नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने रविवार को वार्ड संख्या 44 में जेपीएस स्कूल के पास एनपी-4 पाइपलाइन बिछाने और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।

सभापति खतीजा बानो ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का समग्र विकास और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। परिषद शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करवाने और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने से वार्ड में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करवाने की बात कही। कार्य शुभारंभ के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह रहा। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।

Related Articles