डीएलएड गाइड समूह प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संभागियों को दिया विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण
डीएलएड गाइड समूह प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संभागियों को दिया विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सीकर के निर्देशानुसार स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), सीकर में आयोजित डीएलएड गाइड समूह प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर 5 से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।
शिविर के अंतिम दिवस प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र प्रसाद मील एवं स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के उपाध्यक्ष डॉ. कुलकिरण गढ़वाल के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके माध्यम से संभागियों को सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया। अतिथियों ने प्रशिक्षक दल एवं सेवा टोली के सदस्यों को स्कार्फ और उपहार देकर सम्मानित किया।
राजेंद्र प्रसाद मील ने कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन विश्वव्यापी संगठन है, जो बालक-बालिकाओं में अनुशासन और समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करता है। डॉ. कुलकिरण गढ़वाल ने कहा कि यह संगठन समाज को नई दिशा देने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
शिविर के दौरान प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण करवाने के साथ प्रतिज्ञा, नियम, आंदोलन की जानकारी, ध्वजों की जानकारी, विभिन्न प्रकार की गांठें एवं बंधन, दिशा सूचक यंत्र का उपयोग, अनुमान लगाना, धर्मनिरपेक्षता, दीक्षा संस्कार, दक्षता चिह्न, नक्शा पढ़ना और प्राथमिक सहायता सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। संभागियों को दैनिक जीवन में उपयोगी कौशलों और नवाचारों से भी परिचित करवाया गया।
शिविर का अवलोकन एवं निरीक्षण प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र प्रसाद मील, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला बुलबुल आयुक्त सरोज लॉयल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पुरुषोत्तम सोनी एवं उपाध्यक्ष बनवारीलाल नेहरा ने किया। उन्होंने संभागियों को सेवा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर संचालक किशनलाल सियाक, अलिताब धोबी, पुरुषोत्तम सोनी, सुवालाल कुमावत, कैलाश शर्मा, महेंद्र कुमार पारीक, महेश कुमार, रोशन ढेबानिया एवं महेंद्र सिंह मील सहित सेवा टोली के रोवर आदिल, आकाश, रवि और हर्षित ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444324


