[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें:चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चेन्नईटॉप न्यूज़राज्य

राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें:चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस

राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें:चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा- वोट चोरी हो रहा; दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस

राहुल गांधी ने चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं। आइलैंड ग्राउंड्स में 30 मिनट के कार्यक्रम में राहुल ने कहा-सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है। सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। आपका वोट चोरी किया जा रहा है।

राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।

कांग्रेस ने चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का ऑफिशियल समय शाम 4.30 बजे का दिया था। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ।
कांग्रेस ने चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का ऑफिशियल समय शाम 4.30 बजे का दिया था। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ।

राहुल के भाषण की 5 बड़ी बातें…

  1. पीएम मोदी पर: पीएम इंटरनेशनल दबाव में हैं। अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। देश का मूड जनता जान गई है
  2. दिल्ली प्रोटेस्ट पर: पूरी दिल्ली बंद है। पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है। भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं।
  3. तमिल कल्चर पर: तमिल कल्चर, भाषा और इतिहास पर हमला किया जा रहा है। तमिलनाडु पर हिंदी थोपी जा रही है। सरकार के लिए तमिल कल्चर और इतिहास सेकेंड्री है।
  4. पेरियार पर: पेरियार महान इंसान थे, क्योंकि वे सवाल करते थे। पेरियार ने स्टूडेंट को सिखाया कि बिना समझे किसी भी विचार को फॉलो न करें।
  5. एजुकेशन सिस्टम पर: सेंट्रलाइजेशन, 87% MBBS तमिल सीट कम की जा रही हैं। 70% यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर नहीं है, उसको RSS के गर्वनर चला रहे हैं।

‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के 5 राज्यों यानी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं।

इन्हीं पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे।

चेन्नई में राहुल और सीएम विजय की छात्रों के साथ ये फोटो कांग्रेस ने पोस्ट की है।
चेन्नई में राहुल और सीएम विजय की छात्रों के साथ ये फोटो कांग्रेस ने पोस्ट की है।
राहुल बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरना नहीं है

 

राहुल ने कहा- पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड है, चाहे वो फाइनेंशियल फोर्सेज के जरिए हों या इंटरनेशनल दबाव में। वे लोग मोदी को कंट्रोल कर रहे हैं। मोदी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। देश का मूड जनता जान गई है, सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र को खत्म करने वालों से डरना नहीं है, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इसकी सजा भुगतने से नहीं रोक सकती।

राहुल बोले- 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म

राहुल बोले- मोदी जिज्ञासा की फाउंडेशन को नष्ट कर रहे हैं। वे वोट चोरी इलेक्शन चोरी कर रहे हैं। आपने आज दिल्ली में देखा पूरा शहर बंद कर दिया। पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है। भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं। समस्या यह है कि मोदी को नहीं पता कि उनका खेल खत्म हो गया है। 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म है। मोदी ने इस देश के साथ जो किया उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। चाहे वो पीएम हों, गृहमंत्री हो। मोगैंबो मोदी भारत के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

राहुल से बोला युवक- टू लेंग्वेज पॉलिसी से चिंतित हूं

राहुल से मंच पर एक अन्य युवक ने कहा- मैंने काफी कठिनाई से पढ़ाई की। मैं सुदूर गांव आता हूं। मैंने इंग्लिश में पीजी किया, लेकिन आज भी ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ती है। मैंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर सवाल उठाया। मैं दो भाषा को लेकर काफी चिंतित हूं, इससे मुझे डर लगता है।

मैं एजुकेशन सिस्टम के प्राइवेटाइजेशन से डरता है क्योंकि मैं सरकारी स्कूल से पढ़कर आया। शिक्षा के जरिए मैं यहां खड़ा हो पाया, लेकिन मेरे जैसे कई है जिनको मौका नहीं मिलता, वे पीछे रह जाते हैं।

नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रा का भाई राहुल से मिला

मंच पर आया युवक राहुल से बोला- मैं उस बहन का भाई हूं, जिसकी नीट पेपर लीक मामले में जान चली गई। मैं आज दुनिया को बताने आया हूं कि उसने अपनी मौत से क्या सिखाया। वह जेंडर, कॉस्ट और अन्य तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं करती थी। वह दलित थी।

मुझे लगता है कि शिक्षा इकलौता हथियार है, जिसके जरिए गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है। मेरे पिता ने हमें इसीलिए पढ़ाया, मेरी बहन भी पढ़ने में होशियार थी।

राहुल बोले- सरकार के लिए तमिल कल्चर और इतिहास सेकेंड्री है

राहुल बोले- हम यहां देख रहे हैं कि तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। अमित शाह ने खुलकर कहा है कि तमिलनाडु में हिंदी थोपी जानी चाहिए। तमिल कल्चर और इतिहास सेकेंड्री है।

राहुल बोले- आपके वोट, कल्चर और जिज्ञासा पर अटैक हो रहा

राहुल बोले- डेमोक्रेसी खुद ही जिज्ञासा पैदा करती है, लोकतंत्र में आपको सवाल पूछने का अधिकार है। वोट के जरिए आप चाहते हैं कि कौन सत्ता चलाएगा। लेकिन अब आपके वोट, कल्चर और जिज्ञासा पर अटैक हो रहा है।

राहुल बोले- पेरियार महान इंसान थे क्योंकि वे सवाल करते थे

राहुल बोले- हमने कहा कि जिज्ञासा तभी आती है जब आप अपनी संस्कृति से जुड़े हों। जिज्ञासा आपके फाउंडेशन का हिस्सा है। प्रोफेशन कोई भी हो वहां यह काम आती है जब आप सवाल पूछना शुरू कर देते हैं। यह प्रोग्रेस का हिस्सा है। पेरियार महान इंसान थे क्योंकि वे सवाल करते थे।

छात्रा ने राहुल को अपने घर इनवाइट किया

छात्रा बोली- मैं बहुत सम्मानित महसूस करती हूं जब आप संविधान की कॉपी लेकर चलते हैं। मैं आपको अपने घर न्योता देती हूं। राहुल- मैं जरूर आउंगा।

राहुल छात्रों से सवाल- पेरियार होते तो मोदी से क्या कहते

राहुल पूछा– पेरियार होते तो नरेंद्र मोदी को क्या कहते?

छात्र का जवाब- पेरियार कहते मानवता सबसे बड़ी चीज है। इसी से सबकुछ जुड़ा है।

छात्रा बोली- नॉर्थ चेन्नई में निगेटिव चीजे हैं कि वे कम पढ़े लिखे हैं, वो बस लड़ाई में रहते हैं। इसके चलते उनके साथ भेदभाव होता है। इसीलिए वे इससे लड़ने के लिए शिक्षा को हथियार बनाते हैं। हमें अंबेडकर से प्रेरणा मिलती है।

राहुल के मंच पर बैकग्राउंड में यह ग्राफिक भी डिस्प्ले हो रहा है।
राहुल बोले- सोचना भविष्य की परिभाषा तय करता है

राहुल बोले- सोचना आपको सवाल पूछने और नए भविष्य की परिभाषा तय करने में मदद करता है। यह आपको पसंद बनाने में मदद करता है। यही फाउंडेशन है। और यह फाउंडेशन आपकी भाषा, इतिहास और जमीन से जुड़ा होता है। बिना इस फाउंडेशन के जिज्ञासा नहीं आती आप सवाल नहीं पूछ सकते। हम यहां कुछ दोस्तों के साथ है ये तमिल फ्रेंड है।

राहुल बोले- जितना आप सोचोगे उतना बेहतर निखरकर आओगे

आज हम छात्रों के लिए यहां मौजूद हैं, उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसलिए जब हम सवाल पूछेंगे कि छात्र क्या है तो रिसर्च करने पर पता चला कि पेरियार और तिरुवरूर ने इसके बारे में जानकारी दी। पेरियार ने स्टूडेंट को सिखाया कि कुछ भी फॉलो न करो जो भी कहे पहले उसे समझो। जितना आप सोचोगे उतना बेहतर निखरकर आओगे। सवाल पूछना स्टूडेंट की जिम्मेदारी है।

राहुल बोले- तमिलनाडु से हमेशा कुछ सीखकर जाता हूं

राहुल बोले- ये मेरे लिए गर्व की बात है, जब मैं यहां आता हूं। मैंने पहले कहा था कि जब में यहां आता हूं जब वापस जाता हूं तो कुछ सीखकर जाता हूं। आज हम छात्रों के लिए यहां मौजूद हैं उनकी समस्याएं सुनेंगे।

राहुल ने कैफे में आम लोगों के साथ भी फोटो खिंचवाई

CM विजय-राहुल की मुलाकात के 2 फोटो
राहुल गांधी और सीएम विजय के साथ कैफे में कांग्रेस और टीवीके पार्टी के नेता भी थे।
राहुल गांधी और सीएम विजय के साथ कैफे में कांग्रेस और टीवीके पार्टी के नेता भी थे।
कैफे के स्टाफ के साथ राहुल और सीएम विजय ने फोटो खिंचवाई।
कैफे के स्टाफ के साथ राहुल और सीएम विजय ने फोटो खिंचवाई।

Related Articles