बीमा जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक भजनलाल पंचारिया सम्मानित
प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के तहत रावतसर क्षेत्र में 60 लाख रुपए से अधिक के दावे पारित करवाने में किया सहयोग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक भजनलाल पंचारिया को सम्मानित किया गया है। जुलाई 2026 में योजनाओं के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर प्रधान कार्यालय की ओर से डीजीएम स्तर पर सम्मान दिया गया।
यह सम्मान एजीएम आर.के. गुप्ता, बीकानेर प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक राधेश्याम जोशी और हनुमानगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक पूर्ण चंद कुमावत ने प्रदान किया।
पंचारिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, बीमा जागरूकता तथा केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
बीमा दावों में भी करते हैं सहयोग
भजनलाल पंचारिया जरूरतमंद परिवारों को बीमा दावा प्रक्रिया की जानकारी देने, आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने और आवेदन संबंधी मार्गदर्शन देने में निशुल्क सहयोग करते हैं। उनके अनुसार, इन प्रयासों के माध्यम से रावतसर क्षेत्र में अब तक 60 लाख रुपए से अधिक की राशि के बीमा दावे पारित करवाए जा चुके हैं।
जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें हाल ही में हनुमानगढ़ में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने भी सम्मानित किया था। बीमा जागरूकता, वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442780


