[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, चूरू सभापति विनय गोयनका का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, चूरू सभापति विनय गोयनका का किया अभिनंदन

तीन दिवसीय आयोजन में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, मस्तानी चाल और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : अग्रवाल समाज समिति, बिसाऊ की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण के साथ हुआ। समाज अध्यक्ष संजय पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका का अभिनंदन किया गया।

समाज के संरक्षक जगदीश प्रसाद कसेरा, रामप्रकाश बिरमीवाला, रामजीलाल कल्याणी, हरिराम जटिया, कोषाध्यक्ष सुभाष क्याल और उपमंत्री राकेश सिगतिया ने गोयनका को महाराजा अग्रसेन का चित्र, अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिह्न, शॉल, साफा और श्रीफल भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

रामजीलाल कल्याणी ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि गोयनका परिवार का बिसाऊ से गहरा संबंध रहा है। विनय गोयनका के चूरू नगर परिषद सभापति बनने से समाज का गौरव बढ़ा है। कैलाश बिरमीवाला ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मंत्री कुंजबिहारी बिरमीवाला ने किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

महोत्सव के पहले दिन समाज के सदस्यों के लिए ‘रिंग गिराओ, गिफ्ट उठाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मस्तानी चाल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वर्षा प्रथम, वैष्णवी बिरमीवाला द्वितीय और ऐश्वर्या सिगतिया तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में पल्लवी पोद्दार ने पहला, आशा क्याल ने दूसरा और एकता बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में रेखा बिरमीवाला प्रथम, खुशबू पोद्दार द्वितीय और अक्षिता ढंडारिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं का संचालन नेहा पोद्दार, मनीषा खेमका और पारूल सिगतिया ने किया।

कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश बगड़िया, सज्जन क्याल, श्यामसुंदर सिंघानिया, नीरज महनसरिया, प्रमोद क्याल, संपत जटिया, नितिन बुचासिया, सुशील मुसद्दी, विकास सिगतिया, हनुमानप्रसाद नाहटा, बुद्धिप्रकाश पोद्दार, कमल बगड़िया, किशन खेमका, संजय क्याल, रविकांत बिरमीवाला और कमल क्याल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

आज खेलकूद प्रतियोगिताएं, रविवार को शोभायात्रा

महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को अग्रसेन भवन में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। रविवार को शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

Related Articles