संपर्क पोर्टल की शिकायतों का समय पर करें निस्तारण, लापरवाही पर होगी परेशानी : जिला कलेक्टर
झुंझुनूं में 400 अधिकारियों और कार्मिकों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण में लिया भाग, परिवादियों को वास्तविक राहत देने के निर्देश
झुंझुनूं : राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से बंद करने के बजाय परिवादियों को वास्तविक राहत देना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए।
वेबएक्स के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के करीब 400 अधिकारियों और कार्मिकों ने भाग लिया। लोक सेवा की सहायक निदेशक शिवा चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लंबित शिकायतों की संख्या कम करना और आमजन को समय पर राहत उपलब्ध करवाना था।
प्रशिक्षण में अधिकारियों और कार्मिकों को शिकायतों की जांच, संबंधित अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई तथा निस्तारण की स्थिति पोर्टल पर स्पष्ट रूप से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत की मूल भावना को समझते हुए तथ्यात्मक परीक्षण करें और समस्या का प्रभावी समाधान करें।
समय सीमा में निस्तारण पर जोर
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए, ताकि समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रकरण स्वतः उच्च स्तर पर अग्रेषित नहीं हों। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से लंबित शिकायतों की समीक्षा करें और आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करें।
उन्होंने नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिन विभागों में परिवादी संतुष्टि का स्तर कम है, उन्हें निस्तारण की गुणवत्ता सुधारने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायत का केवल निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे संबंधित व्यक्ति की समस्या का वास्तविक समाधान हो सके। जिला प्रशासन का उद्देश्य संपर्क पोर्टल पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के साथ लंबित प्रकरणों को कम करना तथा आमजन को त्वरित राहत देना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442808


