[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में आज से तीन जगहों पर होगा दुर्गा पूजा महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में आज से तीन जगहों पर होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

कलश यात्रा से होगी महोत्सव की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में रविवार से तीन स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सुरेश माखरिया ने बताया कि पावर धाम बालाजी मंदिर में रविवार से दुर्गा शतचण्डी यज्ञ और दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से होगा। रविवार सुबह मुख्य बाजार स्थित बड़ा मंदिर से कलश यात्रा शुरू होगी जो कस्बे के जांगिड़ मोहल्ले से होती हुई पावर धाम बालाजी मंदिर पहुंचेगी। दोपहर को घट स्थापना एवं मूर्ति स्थापना होगी। प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डेरिया वाली ढाणी व बागवाला मोहल्ला में भी दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। भक्त देर शाम तक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

Related Articles