वॉलीबॉल में न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज की छात्राएं उपविजेता
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह में खिलाड़ी छात्राओं का किया अभिनंदन
झुंझुनूं : गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ी छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का महिला वर्ग श्री राधेश्याम आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ़ में हुआ। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की टीम ने बेहतर खेल कौशल, तालमेल और संघर्ष के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनी।
सम्मान समारोह में संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया और संस्था सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया ने खिलाड़ी छात्राओं का सम्मान कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
खेलों से विकसित होता है व्यक्तित्व
संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। खेलों से हार से सीखने और जीत के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
संस्था सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ सकारात्मक सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, महाविद्यालय की उपप्राचार्या पिंकेश, शारीरिक शिक्षिका नीलम, प्रहलाद सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442770


