[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्त्री शक्ति की पहल: नवरात्र के नौ दिन, नौ सामाजिक सरोकारों के नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्त्री शक्ति की पहल: नवरात्र के नौ दिन, नौ सामाजिक सरोकारों के नाम

कन्या पूजन से महिला कानून जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण तक होंगे आयोजन, 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

झुंझुनूं : नवरात्र के अवसर पर स्त्री शक्ति संगठन की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कन्या पूजन, महिला कानूनों की जानकारी, स्वास्थ्य जागरूकता, पोस्टर प्रतियोगिता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और हेलमेट वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बालिका सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है।

अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को देवी एवं कन्या पूजन से होगी। शाम 5 बजे बड़ाऊ हाउस, रोड नंबर दो पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए जाएंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में महिला कानून एवं जनजागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें धनूरी थानाधिकारी कंचन द्वारा छात्राओं को महिला कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

नौ दिन, नौ सामाजिक गतिविधियां

संगठन की निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार 13 अक्टूबर को स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, 14 अक्टूबर को पोस्टर निर्माण एवं नारा लेखन प्रतियोगिता और 15 अक्टूबर को गोद लेने से संबंधित गतिविधि आयोजित की जाएगी। 16 अक्टूबर को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसी क्रम में 17 अक्टूबर को हेलमेट वितरण, 18 अक्टूबर को उपहार वितरण और 19 अक्टूबर को कन्या प्रसाद का कार्यक्रम होगा। इन गतिविधियों के माध्यम से संगठन धार्मिक आयोजन को सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जोड़ने का प्रयास करेगा।

तैयारियों में जुटीं संगठन की सदस्याएं

कार्यक्रमों की तैयारियों में डॉ. मीना शेखावत, सुमन मील, ललित राठौड़, रविता झाझड़िया, डॉ. शालू टीबड़ा, सरोज बड़ाऊ, ज्योति मांजू और सुलक्षणा सहित स्त्री शक्ति संगठन की अन्य सदस्य जुटी हुई हैं। संगठन का उद्देश्य महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, बालिका सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Related Articles