[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र:प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पैदावार देने वाली फसलों के बीज खरीद सकेंगे किसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र:प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पैदावार देने वाली फसलों के बीज खरीद सकेंगे किसान

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र:प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पैदावार देने वाली फसलों के बीज खरीद सकेंगे किसान

फतेहपुर : फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर इस बार मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देने वाले रबी फसलों के उन्नत बीज की व्यवस्था की गई है। किसान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर केंद्र से सरकारी दरों पर जरूरत के अनुसार बीज खरीद सकते हैं।

केंद्र पर चना, जौ, तारामीरा व मेथी जैसी फसलों की बीज किस्मों से किसान शेखावाटी की भौगोलिक स्थिति और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच माइनस 4 डिग्री तापमान में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं।केंद्र के रिसर्च विभाग के अनुसार बीज किस्मों का चयन यहां की स्थानीय मौसमी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ये किस्में माइनस डिग्री तापमान के साथ कम सिंचाई व सीमित पानी की उपलब्धता की स्थिति में भी सर्वाइव करने वाली हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग करवा सकेंगे किसान :

केंद्र पर लोकल किस्मों के बीज की वितरण व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से की गई है। बुकिंग के बाद किसान को 3 दिन में केंद्र पर पहुंचकर बीज उठाना होगा। ऑफलाइन खरीद के लिए किसानों को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देने होंगे। इसके साथ ही श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के सीड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि 3 दिन में बीज का उठाव नहीं किया गया तो पंजीकरण स्वत: निरस्त कर दिया जाएगा और दूसरे किसान को मौका मिलेगा।

एक्सपर्ट : माइनस 4 डिग्री पारे व कम पानी में भी तैयार होगी फसल :

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के फार्म प्रभारी सहायक प्रो. झूमरलाल ने बताया कि केन्द्र पर तैयार किए गए इन बीजों की खासियत ये है कि ये शेखावाटी के अत्यधिक ठंड व सूखे में भी तैयार हो जाएंगे। बार-बार होने वाले मौसमी बदलावों, पाले के असर और माइनस डिग्री तापमान के बावजूद पौधों की वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। इसके अलावा, कम सिंचाई सुविधाओं वाले क्षेत्रों के लिए भी ये किस्में फायदेमंद साबित होंगी।

Related Articles