पंचायतीराज चुनाव के लिए खुले रहेंगे ब्लॉक कार्यालय:नीमकाथाना और पाटन में शनिवार-रविवार के अवकाश पर भी जारी रहेंगे काम
पंचायतीराज चुनाव के लिए खुले रहेंगे ब्लॉक कार्यालय:नीमकाथाना और पाटन में शनिवार-रविवार के अवकाश पर भी जारी रहेंगे काम
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चलते सरकारी छुट्टी के दौरान भी ब्लॉक लेवल के कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में एसडीएम सुमन सोनल ने आदेश जारी किए हैं। सीकर के जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 10 और 11 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी होने के बावजूद नीमकाथाना और पाटन के सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यालय खुले रहेंगे।
एसडीएम सुमन सोनल ने बताया – इन दोनों दिनों में ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में पंचायतीराज चुनाव से जुड़े काम किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में नीमकाथाना और पाटन के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442065


