[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में खुले 4 GenZ पोस्ट ऑफिस:कॉफी टेबल और लाइब्रेरी की भी सुविधा; जयपुर का मुरलीपुरा डाकघर बनेगा मॉडर्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में खुले 4 GenZ पोस्ट ऑफिस:कॉफी टेबल और लाइब्रेरी की भी सुविधा; जयपुर का मुरलीपुरा डाकघर बनेगा मॉडर्न

राजस्थान में खुले 4 GenZ पोस्ट ऑफिस:कॉफी टेबल और लाइब्रेरी की भी सुविधा; जयपुर का मुरलीपुरा डाकघर बनेगा मॉडर्न

जयपुर : डाक विभाग अब युवाओं को जोड़ने के लिए पोस्ट ऑफिस का लुक और सुविधाएं बदल रहा है। राजस्थान में 4 GenZ पोस्ट ऑफिस खोले गए हैं। इनमें कॉफी टेबल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं जयपुर के मुरलीपुरा डाकघर को भी मॉडर्न लुक देकर ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’ के रूप में डवलप किया जा रहा है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजस्थान परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सुशील कुमार ने बताया- डाक विभाग युवाओं और आम लोगों की जरूरतों के हिसाब से सेवाओं में बदलाव कर रहा है। इसका मकसद डाकघरों को ऐसा सेवा केंद्र बनाना है, जहां लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग सुविधाएं मिल सकें।

इन जगहों पर खुले GenZ पोस्ट ऑफिस

राजस्थान में 4 GenZ पोस्ट ऑफिस खोले गए हैं। इनमें जयपुर में MNIT, जोधपुर में IIT, झुंझुनूं जिले के पिलानी स्थित BITS और किशनगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इन पोस्ट ऑफिस में कॉफी टेबल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे युवाओं को डाकघर का नया अनुभव मिल सकेगा और वे डाक विभाग की सेवाओं से जुड़ेंगे।

जयपुर के MNIT में GenZ पोस्ट ऑफिस हाल ही शुरू किया गया है।
जयपुर के MNIT में GenZ पोस्ट ऑफिस हाल ही शुरू किया गया है।

मुरलीपुरा डाकघर बनेगा ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’

जयपुर के मुरलीपुरा डाकघर को मॉडर्न बनाने का काम चल रहा है। इसे ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’ के रूप में डवलप किया जा रहा है। इसका उद्देश्य डाकघर को केवल चिट्ठी और पार्सल भेजने की जगह के बजाय लोगों की अलग-अलग जरूरतें पूरी करने वाले सेवा केंद्र के रूप में तैयार करना है।

24 घंटे में डिलीवरी की दिशा में काम

सुशील कुमार ने बताया- डाक विभाग तकनीक और अपने नेटवर्क की मदद से 24 घंटे में डाक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है। लॉजिस्टिक्स सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि व्यापारियों और ई-कॉमर्स कंपनियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

डाक विभाग बैंकिंग सेवाओं के जरिए लोगों को घर बैठे वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। वहीं, आधार से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए बार-बार चक्कर लगाने से बचाना है।

चित्तौड़गढ़ में डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत चित्तौड़गढ़ में डाक टिकट प्रदर्शनी भी शुरू की गई। डाक टिकटों के जरिए लोग देश के इतिहास, संस्कृति, कला और महान हस्तियों के बारे में जान सकेंगे। विभाग के मुताबिक- डाक टिकटों का संग्रह विद्यार्थियों और युवाओं में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाने का भी काम करेगा।

Related Articles