[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर के पति का स्कूल के सामने मिला शव:मोबाइल में परिवार की कई मिस्ड कॉल थी; रात को घर से निकला था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी टीचर के पति का स्कूल के सामने मिला शव:मोबाइल में परिवार की कई मिस्ड कॉल थी; रात को घर से निकला था

सरकारी टीचर के पति का स्कूल के सामने मिला शव:मोबाइल में परिवार की कई मिस्ड कॉल थी; रात को घर से निकला था

सीकर : सीकर में शुक्रवार को स्कूल के सामने सड़क पर युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। युवक की जेब की तलाशी लेने पर जहर मिला। मोबाइल चेक करने पर कई मिस कॉल थी, जिस पर बात करने पर उसकी पहचान हो पाई। हादसा दादिया थाना इलाके में गुमाना का बास का है। युवक की पत्नी सरकारी टीचर है।

दादिया थाना SHO संजय पूनियां ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। प्राथमिक तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

युवक की पहचान नवलगढ़ के चेलासी निवासी सुमेर लांबा (40) के रूप में हुई है। वह सीकर में अपने परिवार के साथ मोजिका अपार्टमेंट में रहता था। जानकारी अनुसार- युवक गुरुवार रात करीब 8 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। परिवार ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।

Related Articles