देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ी : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की तैयारियों के तहत 10 अक्टूबर को खेतड़ी और बबाई में संभावित प्रत्याशियों के लिए प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रत्याशियों को आवेदन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
यहां होगा आयोजन: पंचायत समिति खेतड़ी के सभागार में दोपहर 3 बजे कार्यशाला होगी। वहीं, बबाई में पंचायत समिति के लिए उप तहसील कार्यालय परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में इसी समय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यशाला में बीएलएमटी की ओर से नामांकन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और चुनाव से जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों और उनके प्रतिनिधियों से कार्यशाला में भाग लेकर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी लेने की अपील की है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us