चिड़ावा के 30 किसानों को रबी फसल के लिए ट्रेनिंग:चना-सरसों के बीच बांटे, मौसम के अनुसार बुवाई की सलाह
चिड़ावा के 30 किसानों को रबी फसल के लिए ट्रेनिंग:चना-सरसों के बीच बांटे, मौसम के अनुसार बुवाई की सलाह
चिड़ावा : चिड़ावा में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 30 प्रगतिशील किसानों को रबी फसल की बुवाई, बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को चना और सरसों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज बांटे गए।
मौसम के अनुसार बुवाई की सलाह
परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने किसानों को मौसम में हो रहे बदलावों के अनुसार फसलों की बुवाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कृषि आय में स्थिरता बनाए रखने के लिए पारंपरिक खेती के साथ मिश्रित कृषि प्रणाली अपनाना जरूरी है। कृषि समन्वयक शुबेन्द्र भट्ट ने जैविक खेती के फायदे बताए। उन्होंने बीज उपचार की प्रक्रिया और फसल उत्पादन में इसके महत्व की जानकारी भी दी।
भूजल स्तर को देखते हुए पानी का सही उपयोग जरूरी
जल संसाधन समन्वयक संजय शर्मा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिड़ावा क्षेत्र में घटते भूजल स्तर को देखते हुए किसानों से सिंचाई में पानी का उचित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में डालमिया ट्रस्ट के कुलदीप कुल्हार, मोनिका स्वामी, जितेन्द्र सैनी, क्षेत्रीय कृषि अधिकारी राकेश महला, अजय बलवदा, अखिल कालेर और अनिल सैनी सहित 30 किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2440531


