पुलिस पकड़ने पहुंची,आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया:एक घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया, तीन वारंट जारी थे
पुलिस पकड़ने पहुंची,आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया:एक घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया, तीन वारंट जारी थे
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 20 में गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के पहुंचते ही युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर युवक को कमरे से बाहर निकालकर गिरफ्तार किया।

पुलिस के आने पर कमरे में जाकर छिप गया आरोपी
एसआई राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय के दो और सीजेएम कोर्ट सीकर का एक, कुल तीन वारंट जारी थे। कई दिनों से वारंट की तामील नहीं हो पा रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को टीम गठित कर उसके घर दबिश दी गई। पुलिस की गिरफ्तारी की भनक लगते ही युवक कमरे में जाकर छिप गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
युवक की मां ने धक्का-मुक्की का आरोप लगाया
इधर, युवक की मां ने पुलिस पर खुद के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि पुलिस ने युवक के कमरे की खिड़की और गेट तोड़ने के साथ घर में रखे मिर्च पाउडर का पेस्ट बनाकर फेंका और कमरे में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438225


