पत्नी के नाम जमीन-गिफ्ट करने के बहाने हड़पने का आरोप:कुम्हार महासभा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
पत्नी के नाम जमीन-गिफ्ट करने के बहाने हड़पने का आरोप:कुम्हार महासभा ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
रानौली : रानोली क्षेत्र स्थित श्यामपुरा (नीम की ढाणी) में एक कुम्हार परिवार की जमीन हड़पने के कथित प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुम्हार महासभा सीकर ने उप तहसील रानोली के नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कुम्हार महासभा के संरक्षक शिवभगवान सारड़ीवाल के अनुसार, पत्नी को जमीन गिफ्ट करने के बहाने करीब 5.5600 हेक्टेयर (खसरा नंबर 1015, 1016, 1027, 1028, 1029, 1044, 1045) भूमि के फर्जी व संदेहास्पद दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि उप तहसील के बाहर स्टाम्प विक्रेता से खाली स्टाम्प लेकर उसकी फोटोकॉपी कराई गई और अलग-अलग लिखावट में कूटरचित दस्तावेज बनाए गए।
ज्ञापन में राजस्व रिकॉर्ड के निष्पक्ष सत्यापन की मांग की गई है। महासभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान किशोर दुल्हेपुरा, अजय मारवाल, जगदीश घोड़ेला, पार्षद राजेश कुदाल, नवीन सिरस्वा और मुकेश सारड़ीवाल सहित पीड़ित परिवार व ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438214

