[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना नगर पालिका में सेवा सेतु अभियान:41 शौचालय आवेदन मिले, वार्ड 1 से 3 के लोगों को योजनाओं की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना नगर पालिका में सेवा सेतु अभियान:41 शौचालय आवेदन मिले, वार्ड 1 से 3 के लोगों को योजनाओं की जानकारी दी

बुहाना नगर पालिका में सेवा सेतु अभियान:41 शौचालय आवेदन मिले, वार्ड 1 से 3 के लोगों को योजनाओं की जानकारी दी

बुहाना : बुहाना नगर पालिका में बुधवार को सेवा सेतु अभियान आयोजित हुआ। इसमें वार्ड नंबर 1 से 3 तक के निवासियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिली। कई वार्डवासियों ने अभियान में भागीदारी की।

अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 41 आवेदन फॉर्म मिले। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर लोगों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाई।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजूबाला रांगेय, वार्ड नंबर 2 के पार्षद महेंद्र सिंह तंवर, वार्ड नंबर 3 के पार्षद मुकेश रांगेय, अकाउंटेंट गौतम चौधरी, कनिष्ठ लिपिक नीरज, डाटा ऑपरेटर चंद्रभान, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सुमित चाहर और डाटा ऑपरेटर नितिन कुमार सहित कई कर्मचारी और वार्डवासी शामिल रहे।

Related Articles