पंचायती राज चुनाव के प्रत्याशियों की 10 अक्टूबर को प्रबोधन कार्यशाला
नामांकन पत्र भरने और जरूरी दस्तावेजों की दी जाएगी जानकारी
झुंझुनूं : जिले में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों और प्रत्याशियों के लिए 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला दोपहर 3 बजे शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए कार्यशाला संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर होगी। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर बीएलएमटी और जिला स्तर पर डीएलएमटी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2438193


