[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में कम उपस्थिति पर नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में कम उपस्थिति पर नोटिस

भावरियों की ढाणी में 9 में से 2 और भूदोली-जी में 10 में से 1 बच्चा मिला उपस्थित, नई वर्दी नहीं पहनने पर पर्यवेक्षकों को भी नोटिस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी ने गोडवास, गांवड़ी और भूदोली सेक्टर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ केंद्रों पर बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर संबंधित कार्यकर्ता और सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

भावरियों की ढाणी आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत 9 बच्चों में से केवल 2 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं भूदोली-जी केंद्र पर 10 में से सिर्फ 1 बच्चा मौजूद मिला। कम उपस्थिति पर सीडीपीओ ने नाराजगी जताते हुए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूदोली-एफ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। यहां पंजीकृत 10 में से 7 बच्चे उपस्थित थे और उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूर्व प्राथमिक शिक्षा दी जा रही थी।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के निर्धारित नई विभागीय वर्दी नहीं पहनने पर भी सीडीपीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने महिला पर्यवेक्षकों को पांच दिन में सभी केंद्रों पर निर्धारित नई वर्दी में संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नलीवाला और खोरा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरबीएसके टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। सीडीपीओ ने सभी केंद्रों पर नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पूर्व प्राथमिक शिक्षा और विभागीय निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles