अग्निवीर भर्ती में जयपुर के 630 युवाओं ने लगाई दौड़:सीकर में कल 630 अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट; 23 अक्टूबर तक चलेगी रैली
अग्निवीर भर्ती में जयपुर के 630 युवाओं ने लगाई दौड़:सीकर में कल 630 अभ्यर्थी देंगे फिजिकल टेस्ट; 23 अक्टूबर तक चलेगी रैली
सीकर : सीकर के जिला खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आज (मंगलवार) छठा दिन है। भर्ती रैली में मंगलवार को जयपुर ग्रामीण के 630 युवाओं ने दौड़ लगाई। बुधवार को रैली के 7वें दिन सीकर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के 630 युवा फिजिकल टेस्ट देंगे। ये भर्ती 23 अक्टूबर तक चलेगी।
भर्ती रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है। जयपुर आर्मी हेडक्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता बरत रहे हैं।
भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने अप्लाई
आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में अग्निवीर सेना भर्ती रैली हो रही है। जयपुर, सीकर समेत झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस एरिया से संबंधित अभ्यर्थियों की दौड़ और फिजिकल टेस्ट होंगे। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।
निदेशक (कर्नल) हरीश चंद्र ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को जयपुर जिले के चौमूं, दूदू, जयपुर, माधोराजपुरा, सांगानेर और तुंगा क्षेत्र के 630 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। अब 7 अक्टूबर को जयपुर जिले के आमेर, आंधी, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल, कोटखावदा, मौजमाबाद, फागी, रामपुरा डाबड़ी, सांभर, सांगानेर व शाहपुरा क्षेत्र के 571 और सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 59, कुल 630 अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433676

