ससुराल आए दामाद को रस्सी से बांधकर पीटा:पुलिस ने छुड़वाया, ससुराल वाले बोले – पत्नी से कर रहा था मारपीट
ससुराल आए दामाद को रस्सी से बांधकर पीटा:पुलिस ने छुड़वाया, ससुराल वाले बोले - पत्नी से कर रहा था मारपीट
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के महरोली गांव में ससुराल आए एक दामाद को साले और सालियों ने रस्सी से बांधकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दामाद को छुड़वाया।
इसके बाद दामाद रोहिताश और उसके साले सुरेश कुमार सैनी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई मुकेश कुमार ने बताया – अरणिया, सीकर निवासी रोहिताश जगदीश ने शिकायत दी कि वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल आया था। यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से पीटा।
वहीं, महरोली निवासी सुरेश दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया – रोहिताश ने बाजार में उसकी बहन (रोहिताश की पत्नी) से मारपीट की थी। इसके बाद वह घर आकर फिर से झगड़ा करने लगा, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2432048
