उदयपुरवाटी यूथ कांग्रेस चुनाव नतीजे घोषित:श्यामलाल सैनी विधानसभा अध्यक्ष, कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष बने; अजय सैनी ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए
उदयपुरवाटी यूथ कांग्रेस चुनाव नतीजे घोषित:श्यामलाल सैनी विधानसभा अध्यक्ष, कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष बने; अजय सैनी ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए
उदयपुरवाटी : यूथ कांग्रेस के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष पद पर नव निर्वाचित पार्षद श्यामलाल सैनी 2677 वोट पाकर चुने गए। कुलदीप कुमार को 1876 वोट मिले और वे विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसके साथ ही पंकज जाखड़, अभिषेक और सुनील कुमार को भी विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिमांशु सैनी और विजेश कुमार विधानसभा महासचिव चुने गए हैं। वहीं, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अजय कुमार सैनी ने 2162 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2429961


