[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं ADM अजय कुमार आर्य एपीओ:कार्मिक विभाग में देंगे उपस्थिति; जिले में 2 साल का रहा कार्यकाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं ADM अजय कुमार आर्य एपीओ:कार्मिक विभाग में देंगे उपस्थिति; जिले में 2 साल का रहा कार्यकाल

झुंझुनूं ADM अजय कुमार आर्य एपीओ:कार्मिक विभाग में देंगे उपस्थिति; जिले में 2 साल का रहा कार्यकाल

झुंझुनूं : कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) अजय कुमार आर्य को राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है। आर्य को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर कार्मिक विभाग के क-4 अनुभाग में अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में उन्हें एपीओ किए जाने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। आर्य पिछले करीब 2 साल से झुंझुनूं में ADM के पद पर कार्यरत थे। अब उनके एपीओ होने के बाद जिले में नए ADM की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

2024 में झुंझुनूं लगाए गए थे

अजय कुमार आर्य को वर्ष 2024 में झुंझुनूं का ADM लगाया गया था। इससे पहले वे जयपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत थे। अगस्त 2024 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें झुंझुनूं ADM की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से वे लगातार झुंझुनूं ADM के पद पर कार्य कर रहे थे। करीब दो साल के कार्यकाल के बाद अब सरकार ने उन्हें एपीओ कर दिया है।

आदेश में केवल प्रशासनिक कारण

सरकार के आदेश में आर्य को एपीओ किए जाने का कारण प्रशासनिक बताया गया है। आदेश में किसी तरह की जांच, आरोप या विभागीय कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में उनके एपीओ आदेश को फिलहाल प्रशासनिक निर्णय के तौर पर ही देखा जा रहा है। एपीओ के बाद आर्य को कार्मिक विभाग के क-4 अनुभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। अब वे नई पोस्टिंग मिलने तक कार्मिक विभाग में रहेंगे।

Related Articles