[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जटिया बालिका विद्यालय में श्रद्धा व उत्साह से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

जटिया बालिका विद्यालय में श्रद्धा व उत्साह से मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

रामधुन और सामूहिक श्रमदान के साथ हुई प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : लतीफ खान

बिसाऊ :  राजकीय जटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ में गुरुवार को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में रामधुन के संगीतमय वाचन से हुई। इसके बाद छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता और श्रम की महत्ता का संदेश दिया।

विद्यालय में निबंध, चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य पवन कुमार वर्मा और उप प्राचार्य उत्तम दाधीच ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सविता ने किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जगपाल सिंह, सुनीता, मधुबाला, शकुंतला दहिया, महेंद्र सिंह, सुमित्रा, सुरेंद्र जांगिड़, सजना, सुमन, आशीष, अनुराग सहित विद्यालय स्टाफ और एसडीएमसी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles