[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महाविद्यालय बुहाना में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजकीय महाविद्यालय बुहाना में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजकीय महाविद्यालय बुहाना में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बुहाना : राजकीय महाविद्यालय बुहाना में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला यादव तथा विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र यादव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने डॉ. राकेश कुमार और कमल कुमार के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन के नए सफर की शुरुआत है, जिसका सदुपयोग कर लक्ष्य हासिल करना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच संचालन सहायक आचार्य डॉ. अनिल मावर के साथ छात्र खुशबू और मोनिका ने किया।

अंत में डॉ. राकेश कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. वीना रानी, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सपना चौहान, छोटूराम, राजेंद्र सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles