[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू:सभापति अनिता टाक ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प, आमजन को किया जागरूक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू:सभापति अनिता टाक ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प, आमजन को किया जागरूक

सरदारशहर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू:सभापति अनिता टाक ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प, आमजन को किया जागरूक

सरदारशहर : सरदारशहर में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। वाल्मीकि चौक स्थित रामदेवजी मंदिर में बापू को श्रद्धांजलि दी गई। नगर परिषद सभापति अनिता टाक, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता सैनिक इस अभियान में शामिल हुए।

सफाई कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ की

सभापति अनिता टाक ने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए आम लोगों की जागरूकता और भागीदारी बहुत जरूरी है। जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी सरदारशहर इस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ की, जिनकी वजह से सरदारशहर को सुंदर शहर के रूप में पहचान मिल रही है।

गंदगी नहीं फैलाने की अपील

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलाएं और नगर परिषद का सहयोग करें। इस दौरान अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमन भंसाली, पार्षद अमिताभ चांवरिया, दीपक बैद समेत अन्य लोग मौजूद थे। सभापति ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Articles