[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधीजी को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि:सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, अंबेडकर को भी किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांधीजी को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि:सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, अंबेडकर को भी किया नमन

गांधीजी को जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि:सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, अंबेडकर को भी किया नमन

चूरू : चूरू के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने गांधीजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।

इस मौके पर नेताओं और अधिकारियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सादगी और त्याग के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं और एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए उनके आदर्शों को अपनाना जरूरी है।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई। शिक्षकों ने ‘रघुपति राघव राजाराम’ और श्रीराम धुन भी गाई। बाद में, अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

Related Articles