जाजोद में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम:नाबार्ड के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक ने किया आयोजन, बीमा योजनाओं की जानकारी दी
जाजोद में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम:नाबार्ड के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक ने किया आयोजन, बीमा योजनाओं की जानकारी दी
जाजोद : जाजोद ग्राम पंचायत में बुधवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक ने वित्तीय और डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम NABARD की वित्तीय समावेशन निधि (FIF) के तहत हुआ।
इसमें क्षेत्रीय कार्यालय से दिनेश मीणा, मुद्रा रथ से दिनेश शर्मा, शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश, सहायक प्रबंधक सुनीता मंगावा शामिल हुए। आरोह फाउंडेशन CFL खंडेला से वित्तीय सलाहकार नैतिक कुमार और सहायक वित्तीय सलाहकार संजय सिंह भी मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, UPI, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और बचत के बारे में बताया गया। उन्हें केंद्र सरकार की बीमा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) की भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर नारायण लाल को PMJJBY के तहत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिला। राजेंद्र को PMJJBY और PMSBY के तहत कुल 4 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों से जनधन खाते, बीमा योजनाओं और डिजिटल लेनदेन से जुड़ने की अपील की।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419230

