[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्ति समारोह में शिक्षक संजीव कुल्हरी ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर-प्रिंटर सेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सेवानिवृत्ति समारोह में शिक्षक संजीव कुल्हरी ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर-प्रिंटर सेट

75 हजार रुपए कीमत का कंप्यूटर-प्रिंटर सेट भेंट कर पेश की सेवा भावना, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टाई में बुधवार को अध्यापक संजीव कुल्हरी के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक को भावभीनी विदाई दी गई और विद्यालय में उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर संजीव कुल्हरी ने विद्यालय के प्रति अपनी आत्मीयता और सेवा भावना का परिचय देते हुए करीब 75 हजार रुपए कीमत का कंप्यूटर एवं प्रिंटर सेट विद्यालय को भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह सामग्री विद्यालय के कार्यालयीन कार्यों के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों में भी उपयोगी साबित होगी।

विद्यालय के प्राचार्य हरि सिंह एवं समस्त स्टाफ ने संजीव कुल्हरी के इस सराहनीय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय को कंप्यूटर और प्रिंटर भेंट करना उनकी विद्यालय एवं विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सहयोग विद्यालय की डिजिटल एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उपयोगी रहेगा।

समारोह में विद्यालय स्टाफ ने संजीव कुल्हरी के सेवाकाल के दौरान उनके कार्य, सहयोग और विद्यालय के प्रति योगदान को स्मरण किया। इस दौरान उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।

Related Articles