[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट में चूरू पहली बार सेमीफाइनल में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट में चूरू पहली बार सेमीफाइनल में

सीकर को 8 रन से हराकर रचा इतिहास, 1 अक्टूबर को अलवर से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चूरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। उदयपुर में खेले गए नॉकआउट मुकाबले में चूरू ने सीकर को 8 रन से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

चूरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 180 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ प्रजापत ने 44, दिव्यांशु धेतरवाल ने 41 और आन्जन्य शर्मा ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकर की टीम चूरू के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के सामने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। सीकर की पूरी टीम निर्धारित लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई। चूरू की ओर से अमित जांगिड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। हार्दिक चौधरी, अभय प्रताप, आन्जन्य शर्मा और अविराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। चूरू के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के चलते सीकर के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि चूरू का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को अलवर के खिलाफ खेला जाएगा। इससे पहले चूरू ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धौलपुर को एक विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

चूरू की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़, सचिव सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, मनोज गढ़वाल, मुरारी लाल शर्मा, हरीश राजदेव और दीपक स्वामी ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों एवं कोच भंवर वीरेंद्र और दिनेश सैनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related Articles