[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवाचारी शिक्षक संदीप चाहर का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

नवाचारी शिक्षक संदीप चाहर का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती ग्राम दुलचास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान एवं नवाचारी शिक्षक संदीप चाहर को शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मंडावा लोकेश कुमार मीणा ने विद्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने शिक्षक संदीप चाहर को स्वयं साफा पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। इसके बाद उन्होंने विद्यालय का संबलन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

मीणा ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की बैठक लेकर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यालय में किए जा रहे अच्छे एवं नवाचारी कार्यों की सराहना की तथा शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अध्यापक मंजू, सरोज, डिम्पल, ममता एवं संगीता मौजूद रहीं। संस्था प्रधान संदीप चाहर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मीणा का विद्यालय पहुंचकर सम्मान करने एवं मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles