[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर तिरंगा चौक पर सड़क किनारे फैला कीचड़:राहगीर और व्यापारी परेशान, आंदोलन की चेतावनी; सभापति ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर तिरंगा चौक पर सड़क किनारे फैला कीचड़:राहगीर और व्यापारी परेशान, आंदोलन की चेतावनी; सभापति ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

सरदारशहर तिरंगा चौक पर सड़क किनारे फैला कीचड़:राहगीर और व्यापारी परेशान, आंदोलन की चेतावनी; सभापति ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

सरदारशहर : सरदारशहर के तिरंगा चौक पर सड़क के दोनों तरफ कीचड़ और गंदा पानी जमा है। इससे राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। मोटर मार्केट के व्यापारी सिंभू खान ने बताया कि नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार शिकायत की गई, पर समाधान नहीं हुआ। पहले भी आंदोलन हुआ, पर स्थिति नहीं सुधरी।

यह चौक शहर का मुख्य प्रवेश मार्ग है। जिला मुख्यालय से आने वाले लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। फिर भी सड़क पर कीचड़ और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या हल नहीं हुई, तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ेगा।

इस मामले में नवनिर्वाचित सभापति अनीता टाक ने कहा कि जल्द ही टीम भेजकर मौके का निरीक्षण करवाएगी। इसके बाद समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles