[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में चोरों का कहर: तीन दिन में 15 खेतों से 456 फव्वारा नोजल चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में चोरों का कहर: तीन दिन में 15 खेतों से 456 फव्वारा नोजल चोरी

बडाऊ-नंगली सलेदी सिंह में लगातार तीसरे दिन पांच किसानों के खेतों को बनाया निशाना, ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो दिन में खुलासा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के बडाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांवों में फव्वारा सिंचाई के नोजल चोरी होने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने पांच किसानों के खेतों को निशाना बनाकर 129 फव्वारा नोजल चोरी कर लिए। तीन दिनों में अब तक 15 किसानों के खेतों से कुल 456 नोजल चोरी होने की बात सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

एक रात में पांच खेतों से 129 नोजल पार

नंगली सलेदी सिंह निवासी श्योपाल मेघवाल के खेत से 60 नोजल चोरी हुए। इसी तरह सुरेंद्र कुमावत के खेत से 17, वीरेंद्र सिंह तंवर के खेत से 17, पप्पू के खेत से 17 और बुलाराम के खेत से 18 फव्वारा नोजल चोरी किए गए। किसानों को चोरी की जानकारी उस समय हुई, जब वे सुबह अपने खेतों पर पहुंचे। खेतों में सिंचाई उपकरणों के नोजल गायब मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

लगातार वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश

चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि दो दिन के भीतर चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो इसके विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने किया मौका मुआयना, जांच शुरू

चोरी की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी हुए खेतों का मौका मुआयना कर घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनाओं से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सूत्रों के आधार पर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस घटनाओं से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

तीन दिन में 456 नोजल चोरी

ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों में 10 किसानों के खेतों से 327 नोजल चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन पांच और किसानों के खेतों से 129 नोजल चोरी होने के बाद तीन दिनों में कुल 15 किसानों के खेतों से 456 फव्वारा नोजल चोरी हो चुके हैं। लगातार खेतों को निशाना बनाए जाने से किसानों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से जल्द वारदातों का खुलासा करने की मांग की है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत, हनुमान सिंह नंगली, नबील खान, विजय सिंह बहलवान नगर, इस्पाक खान, आनंद सिंह, रियाज, नरेंद्र सिंह, जीवन राम, दिलबाग, मुकेश, सुरेंद्र कुमावत, रवि यादव, बाबूलाल कुमावत, संजय और महेंद्र कुमावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles