[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

खेतड़ीनगर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी में 11 अक्टूबर से दस दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू होगा। इसे लेकर हुई श्री सनातन धर्म समिति की बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। समापन 20 अक्टूबर को नेहरू मैदान में 45 फुट के रावण के पुतले के दहन के साथ होगा।

समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना और महामंत्री अभिषेक पारीक ने बताया- श्री सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में केसीसी के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से दस दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

20 अक्टूबर को नेहरू मैदान में होगा रावण दहन

उन्होंने बताया- 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 6 बजे केसीसी के नेहरू मैदान में 45 फुट के रावण के पुतले का दहन होगा। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

न्यू मार्केट के रामलीला मैदान में लंबे समय से हो रहा मंचन

पदाधिकारियों ने बताया- खेतड़ीनगर के न्यू मार्केट स्थित रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन पिछले काफी समय से होता आ रहा है। यह क्षेत्र के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। रामलीला में कलाकारों की ओर से भव्य प्रस्तुति दी जाती है।

इस मौके पर राजेश डाढेल, ललित मोहन जोशी, श्यामसिंह चौहान, राजकुमार टेलर, सवाईसिंह तंवर, संजय जिंदड़, राजेश दोचानिया, आलोक जैदिया, विमल शर्मा, नरेश मीणा, राधाकृष्ण, राजेश नारवाल, अरविंद, श्रवण सैन, विकास शर्मा, रमेश, प्रेम मीणा, बेला जोशी और रेखा सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles