डोकन ग्रामीणों ने बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया:कल एसडीएम ऑफिस तक ‘पेट पलनिया यात्रा’ निकालेंगे; रास्ता, पानी और क्रेशर की धूल से मुक्ति की मांग
डोकन ग्रामीणों ने बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया:कल एसडीएम ऑफिस तक 'पेट पलनिया यात्रा' निकालेंगे; रास्ता, पानी और क्रेशर की धूल से मुक्ति की मांग
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोकन के ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक कर अपनी बुनियादी समस्याओं पर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह 8:15 बजे वे बाबा मीठा राम मंदिर से नीमकाथाना एसडीएम कार्यालय तक ‘पेट पलनिया यात्रा’ निकालेंगे। अश्विनी भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। उनकी मुख्य मांगों में पक्के रास्ते, पर्याप्त पानी और क्रेशर की धूल से मुक्ति शामिल है।
नंदवाला, बनीवाला, खातेवाला, कुड़ी, खानीवाला, बागवाला, बुरला, कुंडलियां और इंदिरा कॉलोनी सहित कई ढाणियां आज भी बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने की भी मांग की है, ताकि छात्रों और यात्रियों को सुविधा मिले। बाबा मीठा राम मंदिर से जोहड़ तक पुराने रास्ते का संरक्षण और जोहड़ को बचाने की भी अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2417058


