स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर के परिवार को बेहोश कर चोरी:नेपाल से 25 दिन पहले आई नौकरानी पर आरोप, 3 साथियों के साथ 4 दिन से रेकी कर रही थी
स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर के परिवार को बेहोश कर चोरी:नेपाल से 25 दिन पहले आई नौकरानी पर आरोप, 3 साथियों के साथ 4 दिन से रेकी कर रही थी
नीमकाथाना : सीकर के नीमकाथाना में गुढ़ा पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय धायल, उनकी पत्नी और बेटे को नौकरानी बेहोश कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। आरोपी 25 दिन पहले ही नेपाल से यहां आई थी। महिला और उसके साथी चार से दिन से रेकी कर रहे थे। मामला 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान ने बताया- गुढ़ा पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर के घर से नौकरानी रेखा के खाने नशीला पदार्थ मिलाकर गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला नेपाल से 25 दिन पहले ही यहां आई थी। वह परिवार के सदस्यों में घुल मिल गई थी। महिला और उसके चार साथी चार दिन से हाईवे किंग होटल में रुककर घर की रेकी कर रहे थे। 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी ड्राइवर से रिश्तेदार के पास जाने की बात कहकर निकले थे। इसी दौरान परिवार ने खाना खाया।
सुबह तक नहीं उठे तो दोस्त पहुंचा घर
डीएसपी ने बताया- अजय धायल और उनका परिवार रोजाना करीब 6 बजे उठता है। मंगलवार सुबह 6 बजे तक परिवार के लोग नहीं उठे और अजय धायल ने फोन भी रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनका एक दोस्त करीब 7 बजे घर पहुंचा। काफी प्रयास करने के बावजूद परिवार के सदस्य नहीं उठे तो पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी ने कम खाना खाया, इसलिए जल्दी आई होश
परिवार के तीनों सदस्यों को नीमकाथाना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि अजय धायल की पत्नी ने रात में खाना कम खाया था, जिसके कारण उनकी आंख पहले खुल गई। घर की जांच के दौरान सामान बिखरा मिला। अलमारी से गहने और नकदी गायब मिली।
महेंद्रगढ़ और लखीमपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी
डीएसपी सुशील मान ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। महेंद्रगढ़ और लखीमपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कराई गई है। दोनों सीमावर्ती क्षेत्रों के एसपी से भी संपर्क किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही वारदात में इस्तेमाल किए गए नशीले पदार्थ और चोरी की गई संपत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416897


