डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी सदर थाने का किया निरीक्षण
कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश, सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक में उठे स्थानीय मुद्दे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाने का डीआईजी मनोज कुमार ने निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से थाना क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ और थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सीएलजी और शांति समिति की बैठक में उठे सुरक्षा के मुद्दे
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे डीआईजी के सामने रखे। बैठक में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सदस्यों ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाओं से धार्मिक स्थलों की छवि प्रभावित होती है। ऐसे में खाटूधाम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने की जरूरत है।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, निकाला जाए बीच का रास्ता
बैठक में लामिया, ढींगपुर और गीलों की ढाणी सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाते हुए उचित व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए।
सदस्यों ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान तैनात बाहरी पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पहचान नहीं पाते। मंढ़ा मुख्य रोड पर बैरियर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई। डीआईजी ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
चौकी स्तर पर ही होगा पुलिस वेरिफिकेशन
बाय चौकी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सदर थाने तक आने में लगने वाले समय और धन की समस्या से डीआईजी को अवगत कराया। इस पर डीआईजी ने चौकी स्तर पर ही पुलिस वेरिफिकेशन की व्यवस्था शुरू करने के तत्काल निर्देश दिए।
दिसंबर में नए भवन में संचालित होगा थाना
सदर थाना वर्तमान में स्कूल भवन में संचालित हो रहा है। इसके बावजूद डीआईजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बताया। उन्होंने जानकारी दी कि दिसंबर माह में सदर थाना नए भवन में संचालित हो जाएगा। वहीं सीएलजी सदस्यों ने महिला कांस्टेबल अमरावती के कार्य की सराहना की। इस पर डीआईजी ने उन्हें बधाई दी।
यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा
बैठक में खाटूधाम में यातायात पुलिस थाना स्थापित करने की मांग भी रखी गई। डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। थाना स्थापित होने के बाद खाटूधाम की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
डीआईजी ने खाटूश्यामजी सदर थाना लिया गोद
राज्य सरकार के निर्देशन में डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी सदर थाने को गोद लिया है। इसके तहत थाना क्षेत्र में पुलिसिंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। खाटूधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए निरीक्षण और बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ आमजन की सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416806


