[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव:खेतड़ी में हेयर सैलून पर काम करता था, दो महीने पहले ही घर से लौटा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव:खेतड़ी में हेयर सैलून पर काम करता था, दो महीने पहले ही घर से लौटा था

घर के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव:खेतड़ी में हेयर सैलून पर काम करता था, दो महीने पहले ही घर से लौटा था

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

हेयर सैलून में काम करता था

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फैजान (27) पुत्र शराफत अली निवासी मैंढो, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। फैजान निजामपुर मोड़ स्थित राज रॉयल हेयर सैलून में काम करता था। वह करीब एक साल से यहां काम कर रहा था। करीब दो माह पहले ही वह अपने घर से वापस खेतड़ी आया था।

रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था

साथ रहने वाले रिजवान ने पुलिस को बताया कि रात को फैजान उनके साथ कमरे में था। खाना खाने के बाद करीब 11 बजे उसने गर्मी लगने की बात कही और छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

छत से गिरने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के खेतड़ी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles