[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के अशोक नगर में बिजली की डीपी चोरी:रात में बंद हुई सप्लाई, सुबह लोगों को खंभे से गायब मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई के अशोक नगर में बिजली की डीपी चोरी:रात में बंद हुई सप्लाई, सुबह लोगों को खंभे से गायब मिली

बबाई के अशोक नगर में बिजली की डीपी चोरी:रात में बंद हुई सप्लाई, सुबह लोगों को खंभे से गायब मिली

बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई थाना क्षेत्र के अशोकनगर गांव में बीती रात अज्ञात चोर बिजली की डीपी चोरी कर ले गए। डीपी चोरी होने से गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई और पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। सुबह ग्रामीणों को बिजली के पोल के पास डीपी गायब मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई।

सुबह बिजली के पोल से गायब मिली डीपी

ग्रामीण विजेश कुमार ने बताया कि रात में अचानक गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने पहले बिजली लाइन में फाल्ट होने का अंदेशा जताया। सुबह अशोकनगर के तिबारे से पहले बिजली के पोल के पास जाकर देखा तो बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई डीपी मौके से गायब थी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी

डीपी चोरी की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि अज्ञात चोर रात के समय डीपी चोरी कर ले गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली की डीपी में ऑयल के साथ तांबे की कॉयल लगी होती है। चोर तांबा निकालकर उसे महंगे दामों में बेच देते हैं।

लगातार बढ़ रही डीपी चोरी की घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की डीपी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीपी चोरी होने से गांव की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होती है। साथ ही बार-बार डीपी चोरी होने से बिजली विभाग को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles