[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सभापति विनय गोयनका ने अग्रसेन नगर का दौरा कर सुनी जन समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सभापति विनय गोयनका ने अग्रसेन नगर का दौरा कर सुनी जन समस्याएं

सड़क, नालियों, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने वार्ड नंबर 21 स्थित अग्रसेन नगर का दौरा कर विकास कार्यों और जन सुविधाओं का जायजा लिया। वार्डवासियों ने फूल-मालाओं और साफा पहनाकर सभापति का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महामंत्री सत्तार खान, वार्ड 21 के पार्षद अजय तंवर और वार्ड 24 के पार्षद इस्माइल बाबू खान मौजूद रहे।

दौरे के दौरान वार्डवासियों ने टूटी सड़कों, नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव, पेयजल की अनियमित आपूर्ति व कम दबाव, बंद स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं की समस्या सभापति के सामने रखी। नागरिकों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

सभापति विनय गोयनका ने समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डवासियों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Related Articles