[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर-चूरू तिराहे पर बस ने युवक को रौंदा, मौत:हादसा CCTV में कैद, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा; जांच शुरू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर-चूरू तिराहे पर बस ने युवक को रौंदा, मौत:हादसा CCTV में कैद, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा; जांच शुरू

तारानगर-चूरू तिराहे पर बस ने युवक को रौंदा, मौत:हादसा CCTV में कैद, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा; जांच शुरू

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में तारानगर के चूरू तिराहे पर रात में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क की ओर बढ़ा और चूरू की तरफ से आ रही एक निजी बस की चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजेंद्र धानक के रूप में हुई है, जो भादरा घेउ हनुमानगढ़ का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात में ही युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

Related Articles