[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर और बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे युवक-युवती, टक्कर के बाद ढाबे के पास जाकर रुकी तेज रफ्तार कैंपर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

कैंपर और बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे युवक-युवती, टक्कर के बाद ढाबे के पास जाकर रुकी तेज रफ्तार कैंपर

कैंपर और बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत:खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे युवक-युवती, टक्कर के बाद ढाबे के पास जाकर रुकी तेज रफ्तार कैंपर

रींगस : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में दर्शन करने जा रहे युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात चौमू पुरोहितान गांव के पास जयपुर-रींगस सड़क मार्ग पर हुआ।

टक्कर मारने के बाद कैंपर सड़क किनारे ढाबे के पास जाकर रुकी।
टक्कर मारने के बाद कैंपर सड़क किनारे ढाबे के पास जाकर रुकी।

तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर

थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया – संजय गुर्जर(25) निवासी खटाने का पुरा, करौली प्रियंका जांगिड़(23) निवासी खातीपुरा, जयपुर बाइक से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे। शनिवार रात करीब 1 बजे चौमू पुरोहितान और खाटूश्याम जी की सीमा पर बाइक और कैंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद तेज रफ्तार कैंपर सड़क किनारे स्थित ढाबे के बिल्कुल पास जाकर रुकी

इलाज के दौरान मौत

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाटूश्यामजी राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान युवक संजय गुर्जर की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रियंका को सीकर के नीजी अस्पताल लेजाया गया। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक संजय का शव खाटूश्यामजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना के बाद रविवार दोपहर 1 बजे मृतक संजय के परिजन पुलिस थाना रींगस पंहुचे।

वहीं अभी तक युवती के परिजन नहीं पहुंचे हैं। थानाधिकारी ने बताया – युवती के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त कैंपर और बाइक को पुलिस चौकी लांपुवा में रखवाया गया है।

Related Articles