[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पबाना में अमृत हाट बाजार और पुस्तकालय का हुआ शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

पबाना में अमृत हाट बाजार और पुस्तकालय का हुआ शिलान्यास

पबाना में अमृत हाट बाजार और पुस्तकालय का हुआ शिलान्यास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : ग्राम पंचायत पबाना में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में अमृत हाट बाजार एवं पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पबाना के प्रशासक विजेंद्र सिंह डोटासरा मौजूद रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जताई।

ग्राम पंचायत पबाना के प्रशासक विजेंद्र सिंह डोटासरा अनुसार, दोनों विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृति के तहत अमृत हाट बाजार के निर्माण के लिए 11.66 लाख रुपये तथा पुस्तकालय निर्माण के लिए 11.01 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों कार्यों पर कुल 22.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

अमृत हाट बाजार के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बाजार एवं खरीदारी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं पुस्तकालय बनने से विद्यार्थियों एवं युवाओं को अध्ययन के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा।

Related Articles